Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नन्हें-मुन्नों में भरा जा रहा दुगना उत्साह

नन्हें-मुन्नों में भरा जा रहा दुगना उत्साह


पढ़ाई से अधिक क्रियात्मक गतिविधियों पर फोकस


बरेली।         आपदाकाल के बाद खुले विद्यालयों के समक्ष पहली चुनौती है बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ यह भी बताना कि विद्यालय में कैसे बैठा जाता है, कैसे चला जाता है, कक्षा में क्या करना है-क्या नहीं आदि आदि। स्थितियां छोटी कक्षाओं में बड़ी चैलेंजिंग हैं। जी आर एम स्कूल नैनीताल रोड स्थित ब्रांच के जूनियर विंग में बच्चों में अलग उत्साह भरने का प्रयास किया गया विद्यालय खुलने के पहले दिन से ही। 4 अप्रैल से 19 अप्रैल तक जी आर एम जूनियर विंग में ऐसी-ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया गया जिससे बच्चे विद्यालय के प्रति और जुड़ाव अनुभव करें। इन गतिविधियों में उनके अभिभावकों को भी जुड़ने का आह्वान रहा। विभिन्न क्रियात्मक गतिविधियों में कट पेस्ट, थंब पेंटिंग, पेपर फोल्डिंग, विभिन्न खेलों का आयोजन इन 15 दिनों में किया गया। या यूँ कहें कि पढ़ाई में संलग्न करने के साथ साथ विद्यालय का वातावरण ऐसा बनाया गया कि बच्चा घर और स्कूल को एक ही समझे तभी उसका विश्वास जीता जा सकता है। विद्यालय के प्राचार्य रणवीर रावत एवं  जूनियर विंग की कोऑर्डिनेटर विनीता सक्सेना ने सभी शिक्षिकाओं को इस अभियान के लिए बधाई देते हुए गतिविधियों पर संतोष जताया।

whatsapp whatsapp