तहरीर के लिए पेन न देने पर थाने में नोकझोंक
तहरीर के लिए पेन न देने पर थाने में नोकझोंक
युवा मोर्चा की टीम ने दी चेतावनी, ऊपर तक जाएगी बात
बरेली एक पीड़ित द्वारा तहरीर लिखने के लिए थाने के मुंशी से पैन मांगा गया जो देने के लिए मुंशी ने मना कर दिया इसी बीच कहासुनी के बाद काफी लोग एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया। बताते चलें डेलापीर निवासी हरीश गौतम पुत्र लालाराम को टेक्स्ट मैसेज पर एक व्यक्ति द्वारा अभद्र मैसेज करते हुए परेशान किया जा रहा था जिसकी शिकायत करने प्रार्थी थाना प्रेमनगर पहुंचा प्रार्थी ने तहरीर लिखने के लिए थाने में मौजूद मुंशी से कलम मांग ली परंतु मुंशी द्वारा कलम देने के लिए इंकार कर दिया बताया जा रहा है कि मुंशी ने कहा कि उनके पास मात्र मारकर है कलम नहीं है जबकि वहां कलम मौजूद थी इसी को लेकर आपस में नोकझोंक शुरू हो गई देखते ही देखते प्रार्थी ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बुलवा लिया कियुकि वह खुद भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष है मौके पर पहुंचे महानगर अध्यक्ष अमन सक्सैना महामंत्री संजू गुप्ता मंडल अध्यक्ष प्रिंस खंडेलवाल धर्मेंद्र आदि सहित दर्जनों लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने इस बात को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही है। इसी बीच मौके पर मौजूद एसआई वीरेन्द्र प्रताप ने सभी को समझाते हुए मामला शांत किया।