धूमधाम से किया गया ब्रह्म वाल्मीकि पावन अखंड ज्योति यात्रा का स्वागत
धूमधाम से किया गया ब्रह्म वाल्मीकि पावन अखंड ज्योति यात्रा का स्वागत
बरेली। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज रजि०1207 (भावाधस) भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर देव सिंह अद्वैती जी महाराज के सानिध्य में ब्रह्म वाल्मीकि पावन अखंड ज्योति यात्रा 16 अप्रैल 2022 को संगठन के राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक लल्ला बाबू द्रविड़ जी के नेतृत्व में मुरादाबाद से प्रारंभ होकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में होती हुई बरेली पधारी जिसका संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कठेरिया के नेतृत्व में सेटेलाइट चौराहा पर एवं जिला अध्यक्ष बरेली सुमित कठेरिया के नेतृत्व मे एक पैलेस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्टी का संचालन महानगर अध्यक्ष गोविंद बाबू वाल्मीकि ने किया एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमित कठेरिया ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर देव सिंह अद्वैती रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के सर्वोच्च निर्देशक लल्ला बाबू द्रविड़ एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उमेश कठेरिया रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर देव सिंह अद्वैती ने भगवान वाल्मीकि जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ब महानगर इकाई बरेली की ओर मुख्य अतिथि डॉक्टर देव सिंह अद्वैती को शोल पगड़ी व फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में गदा भेंट कर वाल्मीकि समाज के विभिन्न प्रदेशों से पधारे साधु संतों को शोल पगड़ी व फूल माला अभिनंदन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर देव सिंह अद्वैती जी ने कहा की पावन अखंड ज्योति यात्रा का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना एवं समाज में एकता व अखंडता का निर्माण करना है अखंड ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक भगवान वाल्मीकि जी का संदेश पहुंचा कर समाज को शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर करना है क्योंकि भगवान वाल्मीकि जी के हाथ में जो कलम है वह हमें प्रेरणा देती है की हम अपना लक्ष्य तभी प्राप्त कर सकते हैं जब हम शिक्षित होंगे क्योंकि शिक्षा ही वह हथियार हैं जिससे अंधविश्वास और ऊंच-नीच की दीवार को गिराया जा सकता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना नागवंशी धर्म प्रचारक हरि सिंह वरदान सदस्य केंद्रीय कार्यसमिति शिशुपाल कठेरिया प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ विजय वाल्मीकि प्रदेश महामंत्री आनंद प्रकाश राजेंद्र समदर्शी रुस्तम सिंह गुड्डू अमरीश कठेरिया प्रदेश महामंत्री मुकेश बाबू वाल्मीकि प्रदेश मंत्री विजय सिंह चौहान विशाल सिंह वाल्मीकि दिनेश वाल्मीकि (माइकल) अभिजीत कठेरिया विवेक चौधरी चिंकी वाल्मीकि अजय वाल्मीकि रोहित वाल्मीकि धीरज चौधरी रजत बाबू एडवोकेट प्रेमचंद्र सनी वाल्मीकि करन सिंह राजन वाल्मीकि पीयूष कठेरिया सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।