Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सपा के नवनिर्वाचित विधायकों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत

*सपा के नवनिर्वाचित विधायकों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत*

*सड़क से सदन तक जनहित की लड़ाई लड़ेंगे सपा विधायक*

समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक गणों का स्वागत यूनिवर्सिटी के निकट एक बारात घर में किया गया समाजवादी पार्टी के बरेली में दो विधायक जीते जिसमें बहेड़ी से अताउर रहमान वा भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम ने जीत दर्ज की दोनों विधायकों का फूल मालाओं से व गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया सभी ने विधायकों को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी । बहेड़ी विधायक अताउर रहमान ने अपने भाषण में कहा कि वे समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़े हैं व क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध है ।

भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने कहा कि समाजवादी पार्टी विकास और खुशहाली के पथ पर चलती है मगर भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति करती है ।

दोनों विधायकों ने सड़क से लेकर सदन तक जनहित की लड़ाई लड़ने का सभी को भरोसा जताया ।


इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे तनवीर उल इस्लाम , प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी , वकील अहमद , काज़ी उवैस , संजीव सक्सेना , शिव प्रताप सिंह यादव , मेराज अंसारी , डॉ असद रजा , अफरोज अहमद , हाजी नईम उल इस्लाम , मुन्ना जावेद अंसारी ,आज़म ।

whatsapp whatsapp