Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दिल्ली से दवा लेकर लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी

दिल्ली से दवा लेकर लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर पलटी


एक वृद्ध की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


मुदित प्रताप सिंह 

बरेली।          फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली से दवा लेकर पीलीभीत लौट रहे परिवार की कार में नेशनल हाईवे धनेटा फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी, की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, कार में सवार चालक दो महिलाओ सहित वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव हररायपुर निवासी कुदरत उल्ला उम्र 65 वर्ष, पत्नी नथिया, भांजा गुड्डू, और भांजे की पत्नी परवीन के साथ कार से दिल्ली गए थे, दिल्ली से दवा लेकर रविवार को पीलीभीत लौट रहे थे, कुदरत उल्ला का भांजा गुड्डू कार चला रहा था, दोपहर करीब 3 बजे जनपद बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में धनेटा फाटक पर कार पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, ट्रक चालक ने जबरन उनकी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की, इससे ट्रक ने साइड से उनकी कार में टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुड्डू के नियंत्रण से कार बाहर हो गई, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर पलट गई, वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंच गए, राहगीरों ने किसी तरह कार को सीधा करके उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला, इसी बीच मौका मिलने पर आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, बताया जा रहा है कि राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया जो काफी देर तक नहीं पहुंची, इस पर राहगीरों ने घायल कुदरत उल्ला, गुड्डू, परवीन, नथिया को पास के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, वहां इलाज के दौरान कुदरत उल्ला ने दम तोड़ दिया,  पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, सूचना पर परिजन पहुंच गए वे गुड्डू ,परवीन, और नथिया को पीलीभीत ले गए।

whatsapp whatsapp