इज्जतनगर में मुठभेड़ के दौरान एक हिरासत में दूसरा फरार
इज्जतनगर में मुठभेड़ के दौरान एक हिरासत में दूसरा फरार
शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे लुटेरे, तमंचा व स्कूटी भी बरामद
ब्रेड कारोबारी महिला को बंधक बना कर की थी लूट
बरेली। इज्जतनगर के सौ फुटा रोड स्थित मिथलापुरी में 27 मई को लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान घायल होने से हिरासत में आ गया जबकि दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा।
बताते चलें 27 मई सोमवार को मिथलापुरी निवासी ब्रेड का कारोबार करने वाली 65 वर्षीय विधवा महिलाअवधेश को दो लुटेरों ने बन्धक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था कियूंकि उस वक्त महिला घर पर अकेली थी उसका बेटा महाराष्ट्र में एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करता है और बेटी बरेली सिंचाई विभाग में कार्यरत है। घटना की पुलिस द्वारा जाँच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दोनो आरोपी वीरस्वरकर नगर तक पैदल जाते हुए कैद हो गए थे तभी से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। मंगलवार रात लगभग 10 बजे इज्जतनगर एसआई मुकेश चौहान सिपाही संदीप सिंह के साथ गश्त पर थे तभी सिद्धार्थनगर केंद्रीय विधायलय के पास दो युवक स्कूटी से जाते हुए दिखे शक होने पर जब उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया जो एसआई मुकेश चौहान की बाई कनपटी से छू कर निकल गया। वहीँ जवाबी फायर में प्रेमनगर छेत्र के मोलानगर निवासी लकी उर्फ फैजान पुत्र असलम की बाई टाँग में गोली लगी और वह घायल होने पर पुलिस की हिरासत में आ गया जबकि उसका दूसरा साथी संजयनगर निवासी अमर सिंह भागने में कामयाब हो गया। जानकारी के मुताबिक 15 बोर का तमंचा व स्कूटी भी बरामद की गई है पुलिस ने घायल आरोपी व एसआई को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।