आशीर्वाद का दिया’ से पर्यावरण संरक्षण और संसाधन दक्षता का संदेश
‘आशीर्वाद का दिया’ से पर्यावरण संरक्षण और संसाधन दक्षता का संदेश
बरेली, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगर निगम बरेली द्वारा आज शाम 7:00 बजे गांधी उद्यान में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रदान किए गए Mission LiFE के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 3,570 लाभार्थियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर शहर के 10 प्रमुख स्थलों पर लगभग 30,000 दीप प्रज्वलित किए गए। साथ ही 3,570 लाभार्थियों द्वारा ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कर अभियान में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम जी, नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार मौर्य जी, अपर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की NCAP IEC Team द्वारा जल-आधारित पुनः उपयोग योग्य दीपक (Water Diya) की अवधारणा को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। यह पहल Mission LiFE के RRR (Reduce, Reuse, Recycle) सिद्धांतों के अनुरूप संसाधनों के विवेकपूर्ण एवं दक्ष उपयोग का संदेश देती है।
महापौर डॉ. उमेश गौतम जी ने Water Diya की अवधारणा की सराहना करते हुए इसे एक अच्छा एवं अभिनव प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए lifestyle में बदलाव आवश्यक है तथा उपलब्ध resources का उचित एवं विवेकपूर्ण utilisation किया जाना चाहिए।
नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार मौर्य जी ने कहा कि wax diya भी एक sustainable choice है। उन्होंने बताया कि ये पारंपरिक दीपों की तुलना में अधिक प्रकाश देते हैं तथा environment-friendly और eco-friendly विकल्प हैं।
Water Diya में जल-संवेदी प्रकाश प्रणाली लगी होती है। दीपक में पानी भरते ही यह प्रकाशमान हो जाता है। इसमें प्रयुक्त rechargeable cell को दोबारा चार्ज कर अनेक अवसरों पर उपयोग किया जा सकता है। यही दीपक आगामी दीपावली पर भी पुनः उपयोग में लाया जा सकता है।
इस पहल के माध्यम से पारंपरिक तेल आधारित दीपों की तुलना में खाद्य तेल की खपत को कम करने, संसाधनों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने तथा उत्सवों से उत्पन्न अपशिष्ट को न्यूनतम करने का प्रयास किया गया। इस प्रकार ‘आशीर्वाद का दिया’ केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि Reduce, Reuse और Resource Efficiency के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश भी देता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नगर निगम द्वारा विभिन्न स्थलों पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई। सी.आई. पार्क में 10,000 दीपों के लिए श्री मयंक यादव, संयुक्त नगर आयुक्त, को नोडल अधिकारी तथा श्री विमल कुमार मिश्रा, ZSO, को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया। नगर निगम परिसर में 500 दीपों के लिए डॉ. भानु प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा श्री नीरज कुमार, सफाई निरीक्षक, सहायक नोडल अधिकारी रहे।
लोहिया पार्क में 500 दीपों के लिए श्री हृदय प्रकाश नारायण, सहायक लेखाधिकारी, नोडल अधिकारी तथा श्री मूलचन्द्र, सहायक अभियन्ता, निर्माण, सहायक नोडल अधिकारी रहे। पटेल चौक में 500 दीपों के लिए डॉ. सतीश कुमार चौधरी, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा श्रीमती पूर्णिमा सक्सेना, सफाई निरीक्षक, सहायक नोडल अधिकारी रहीं।
गांधी उद्यान में 10,000 दीपों के लिए श्री राजीव कुमार राठी, पर्यावरण अभियन्ता, नोडल अधिकारी तथा श्री एम.पी.एस. राठौर, CSFI, सहायक नोडल अधिकारी रहे। पन्त पार्क में 500 दीपों के लिए श्री पी.के. द्विवेदी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा श्री रामसेवक, कर अधीक्षक, सहायक नोडल अधिकारी रहे।
अक्षर बिहार में 500 दीपों के लिए श्री अजीत कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता, जल, नोडल अधिकारी तथा श्री प्रभात कुमार, अवर अभियन्ता, जल, सहायक नोडल अधिकारी रहे। शहीद पंकज अरोड़ा स्तम्भ पर 500 दीपों के लिए श्री मुकेश शाक्य, सहायक अभियन्ता, निर्माण, को नोडल अधिकारी नामित किया गया।
आयुक्त कार्यालय, शहीद स्मारक में 500 दीपों के लिए सुश्री शिप्रा मौर्या, कर निर्धारण अधिकारी, नोडल अधिकारी तथा श्री टिंकू सिंह, राजस्व निरीक्षक, सहायक नोडल अधिकारी रहे। शहीद स्मारक, पुराने जेल के पास 500 दीपों के लिए श्री मुन्नाराम, कर अधीक्षक, नोडल अधिकारी तथा श्री सच्चिदानंद सिंह, राजस्व निरीक्षक, सहायक नोडल अधिकारी रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि उत्सव की रोशनी के साथ संसाधनों की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया जाए। Mission LiFE से aligned इस पहल के माध्यम से नागरिकों को Reduce, Reuse और Resource Efficiency को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।