विश्वकर्मा पूजा पर श्रद्धा और उत्साह से गूंजा बेरोक कंपनी परिसर
विश्वकर्मा पूजा पर श्रद्धा और उत्साह से गूंजा बेरोक कंपनी परिसर
अधिकारी, सुपरवाइजर और कर्मचारियों ने विधि-विधान से किया मशीनों व औजारों का पूजन
संवाददाता:- रिजवाना बी
रुद्रपुर। सिडकुल सेक्टर-9 स्थित बेरोक कंपनी में गुरुवार को हर वर्ष की परंपरा के अनुसार विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों, सुपरवाइजरों, ऑपरेटरों और समस्त कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर सुख-समृद्धि और कार्यस्थल की उन्नति की कामना की। कर्मचारियों ने मशीनों और कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की भी पूजा की।
कार्यक्रम में एचओडी श्री शुक्ला, गुरनाम सिंह, मैनेजर प्रभांशु, मैनेजर माखन लाल, संतोष कुमार जोशी, चंचल सर, राजेश बाबू सहित ऑपरेटर अजय दीप, भगवत सरन, अभिषेक, आलोक कुमार और कंपनी का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।