Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मिनी बस व ई-रिक्शा में भिड़ंत,दो की मौत चार घायल

मिनी बस व ई-रिक्शा में भिड़ंत,दो की मौत चार घायल 

"रामनगर रोड़ पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा"

आंवला:-आंवला शाहबाद चौड़ा होने से पहले ही एक पुनः खून से लाल हो गया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया है और मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग बारह बजे आंवला  रामनगर रोड पर बांके बिहारी पेट्रोल पंप के सामने विक्की मोपेड को बचाने के प्रयास में ट्रैवलर मिनी बस ई रिक्शा से टकरा गई।हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का अगला हिस्सा ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार एक महिला खुर्शीद पत्नी भूरे निवासी रम्पुरा भोपतनगर तथा एक पुरुष अब्दुल रसीद पुत्र अब्दुल मजीद की मृत्यु हो गई।और अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही आंवला पुलिस व आंवला एसडीएम एन राम मौके पर पहुंच गए।

पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य आंवला भेजा गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया गया है।

whatsapp whatsapp