शिक्षक ने छात्र को पीटा...फट गया सिर, पिता ने दी तहरीर
शिक्षक ने छात्र को पीटा...फट गया सिर, पिता ने दी तहरीर
बरेली। एक टीचर ने पढ़ाने के दौरान छात्र को मार्कर से इतना पीटा की उसका सिर फट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के पिता ने कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं स्कूल प्रबंधन मामले में समझौता कराने में दवाब बनाते रहे। थाना कोतवाली क्षेत्र के आलमगिरी गंज निवासी मोहित शर्मा का 14 वर्षीय बेटा अविरल शर्मा प्रभा टाकिज के पास एक स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। मोहित ने बताया कि गुरुवार को उनका बेटा स्कूल में पढ़ने गया था। इस दौरान मैथ्स के शिक्षक उमेश ने उससे किताब का चेप्टर खोलने को कहा। अविरल ने उसकी जगह गलती से दूसरा चेप्टर खोल दिया। इस बात से नाराज होकर शिक्षक ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके हाथों पर मारने के बाद उसके सिर में मारा तो उसका सिर फट गया। छात्र का आरोप है शिक्षक इससे पहले भी कई छात्रों को बूरी तरह से मारता पीटता था। जब परिवार वालों ने इस बारे मे स्कूल के प्रीसिपल धीरेंद्र शर्मा को बताया तो वह भी छात्र की ही गलती बताने लगे। पिता मोहित ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दी है।