Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शहीदों को दर्जा दिलाने के लिए मुज्जफरनगर के बेटे की मुहिम

शहीदों को दर्जा दिलाने के लिए  मुज्जफरनगर के बेटे की मुहिम


बरेली की सड़कों पर नजर आया विजय  


बरेली। शहर की सड़कों पर मुजफ्फरनगर का एक गबरू जवान क्रांतिकारी की गेटअप में दिखाई दे रहा है। उसका शरीर जंजीर से जकड़ा हुआ , एक बंदी की तरह उसके शरीर पर हाफ पैंट, और पीट पर देश के तमाम शहीदों के नाम अंकित है। एक हाथ मे तिरंगा और जनुनु बस इतना भगतसिंह, राजगुरु ,सुखदेव को सरकार से शहीदों का दर्जा दिलवाने का है।

राहगीर उसे रुक रुककर देखते है। जब मामला समझ मे आता है तो लोग उसकी भावनाओं को दात देकर जय हिन्द के नारे के साथ आगे बढ़ जाते है और दुआ भी दे जाते है कि जिस मकसद से आप अपने घर से निकले हो वह आपकी इच्छा पूरी हो। मुज्जफरनगर के शामली का रहने वाला युवक बरेली पहुंचा तो उसने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम बरेली को ज्ञापन दिया। ज्ञापन से युवक विजय हिंदुस्तानी ने मांग की राजगुरु , भगतसिंह,सुखदेव को शहीद का दर्ज दिया जाए। प्रदर्शनकारी विजय हिंदुस्तानी ने बताया कि आजादी के लंबे समय बाद भी भगतसिंह , राजगुरु ,सुखदेव को देश की सरकारों ने शहीद का दर्जा नहीं दिया। वह सवाल पूछने के लहजे में पूछते है कि भगतसिंह ,राजगुरु , सुखदेव देश के लिए नहीं लड़ते तो क्या देश को आजादी मिल जाती। विजय ने बताया कि वह पिछले कुछ समय मे 24 जिलों के डीएम को अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन दे चुका है। वह लखनऊ में जाकर भी वह अपनी मांगों के समर्थन में भी ज्ञापन देंगे। डीएम चुनाव व्यवस्था में लगे होने की वजह से उनकी जगह एसडीएम बरेली ने ज्ञापन लिया। वह खुद यह बताता है कि उसने मीडिया की पढ़ाई के बाद वकालत की ओर कदम रखा है उसकी मुहिम तब तक जारी रहेगी जब भगतसिंह, राजगुरु , सुखदेव को सरकार शहीद का दर्जा नहीं दे देती है।

whatsapp whatsapp