दुकानदार की दबंगई से कई लोग हो रहे चोटिल
दुकानदार की दबंगई से कई लोग हो रहे चोटिल
जनता के विरोध पर लड़ाई को आमादा
बरेली। कुछ लोग अपनी मर्जी के मुताबिक कुछ भी कर लेते हैं चाहें उसमें जनता का कितना भी नुकसान हो। बताते चलें अमूमन सड़कों पर स्पीड ब्रेकर नगर निगम या फिर पी डब्लू डी के द्वारा बनाए जाते हैं जिससे कि हुड़दंग मचाने वाले लोग अपनी गाड़ियों की स्पीड नियंत्रण में रखें पर कुछ लोग अपनी दबंगई के चलते बिना किसी परमिशन के अपने घरों के आगे यहां पर दुकानों के आगे बड़े-बड़े स्पीड ब्रेकर बना लेते हैं चाहे फिर जनता का जितना भी नुकसान हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है कर्मचारी नगर के विस्तार कॉलोनी का जहां एक जनरल मर्चेंट स्टोर चलाने वाले दुकानदार ने बिना किसी परमिशन के ऊंचा स्पीड ब्रेकर बना दिया है जिससे लगभग 3 कालोनियों के गुजरने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं लोगों की माने
जनता के तमाम विरोध करने के बाद दुकानदार लड़ाई को आमादा हो रहा है। एक महिला शुक्रवार की शाम वहां गिरकर घायल हो गई। जिससे परेशान होकर वहां की जनता द्वारा सभासद से लेकर जिला अधिकारी तक इसकी शिकायत पहुंच चुकी है ।