एक हाथ में विकास की छड़ी तो दूसरे में होगा बुल्डोजर का लीवर: योगी आदित्यनाथ
एक हाथ में विकास की छड़ी तो दूसरे में होगा बुल्डोजर का लीवर: योगी आदित्यनाथ
इस बार भी दें मौका, सब का साथ तो सबका विकास
बरेली। चुनाव के दौर में हर पार्टी अपनी जोर आजमाइश में लगी है सबके स्टार प्रचारक अपने उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने का भरकस प्रयत्न कर रहें हैं इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली दौरा हुआ जिसमें एक रोड शो प्रस्तावित था जो किला क्रासिंग से चलकर तिलक इंटर कॉलेज, साहूकारा गेट, नीम चढ़ाई, बड़ा बाजार, कुतुबखाना से होते हुए पटेल चौक निकट हनुमान मंदिर पर समाप्त होना था, ये रोड शो अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे बिलम्ब से शुरू हुआ, रास्ते भर उन पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया, हनुमान मंदिर सिविल लाइन्स पहुंच कर योगी आदित्यनाथ ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद वहीं पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने कहा की जनता पिछली बार की तरह फिर से मौका दे अगर होगा सबका साथ तो सबका विकास योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार एक हाथ में विकास की छड़ी तो दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। उनके साथ रथ पर कैंट प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, शहर प्रत्याशी डॉ अरुण कुमार व सांसद संतोष गंगवार के अलावा भाजपा के कुछ नेता मौजूद रहे।