कब्रिस्तान के पेड़ पर लटका मिला शव
कब्रिस्तान के पेड़ पर लटका मिला शव
बरेली। पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका ।
किच्छा (बरा)- 31 अगस्त दिन शनिवार को तड़के ग्राम बरा के नजदीक कब्रिस्थान के पेड़ पर एक शव मिला ,जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया लोगो के भीड़ जमा हो गई,
सूचना मिलने पर बरा चौकी इंचार्ज पंकज जी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए, शव को उतारकर आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया ।
मृतक का नाम मकबूल पिता महबूब ,(35) है इनके दो बच्चे है घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक मकबूल बरा में ही रह कर टायर रिपेयर की दुकान चलाता था इस घटना से दुखी हो कर दुकानदारों ने भी गहरा शोक जताया है ।