52 छात्राओं को सिखाया जा रहा जरी- जरदोजी का कार्य
52 छात्राओं को सिखाया जा रहा जरी- जरदोजी का कार्य
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग में जरी- जरदोजी की पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्यl डॉक्टर अनुपमा मेहरोत्रा द्वारा किया गया इस कार्यशाला में नेहा, रूबी और सोनी ने 52 छात्राओं को जरी- जरदोजी कार्य को सिखाया l बी.ए , एम.ए एवं डिप्लोमा सभी कक्षाओ की छात्राओं ने प्रशिक्षण ग्रहण किया l इस कार्यशाला में विभाग की समस्त शिक्षिकाएं डॉ अलका जायसवाल , डॉ लक्ष्मी डॉ ज्योति गुप्ता , सुश्री फैशन सुश्री रश्मि , सुश्री हिना मौजूद रही l कार्यशाला में जरी-जरदोजी कार्य में क्या अंतर होता है l इस कार्य में किन-किन चीजों का किस तरह से प्रयोग किया जाता है के बारे में पूर्ण जानकारी प्रदान की गई l इस कार्य में कौन-कौन सी सुईयों का प्रयोग किया जाता है, इसके बारे में भी पूरी जानकारी प्रदान की गई l