निष्क्रिय सदस्य व पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
निष्क्रिय सदस्य व पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
जिला अध्यक्ष ने की कार्यकारिणी भंग
बरेली। पत्रकारों के हित के लिए चल रही ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक आपातकालीन बैठक सर्किट हाउस में की गई जिसमें एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के द्वारा जनपद की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन में सिर्फ सक्रिय सदस्यों को ही एहम जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही निष्क्रिय सदस्य व संगठन के पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जायगा। बैठक में पत्रकारों के हित को देखते हुए कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा भी की गई एवं निर्णय लिया गया कि आने वाले वक्त में जल्द ही पत्रकारों के हित के लिए एक विशेष ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। पत्रकारों के खिलाफ हो रहे झूठे मुकदमे एवं पत्रकारों पर लग रहे आरोपों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बैठक में विशेष रुप से, अरविंदर सिंह मिक्की,शाहिद खान,राहुल सक्सेना,शाहबाज बैग,शहावर सिद्दीकी,अरविंदर कपूर,तरुण सूरी,अमित कुमार,मुनीब जैदी,साहिर शेख आदि उपस्थित रहे।