बिना दहेज न खुद करूँगा निक़ाह न कहीं होने दूँगा
बिना दहेज न खुद करूँगा निक़ाह न कहीं होने दूँगा
अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी
निक़ाह का झांसा देकर बनाता रहा सम्बन्ध
बरेली थाना फरीदपुर के कस्सावान की रहने वाली एक युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसी के मोहल्ले में रहने वाला एक युवक काफी समय से उसको इशारे करके शादी करने का प्रस्ताव रख रहा था आरोपी ने पहले अपने प्रेम जाल में फंसा कर काफी समय तक संबंध बनाए निक़ाह कि बात कहने पर आरोपी ने अपनी छोटी बहन के निकाह हो जाने के बाद निकाह करने की बात कही परंतु काफी समय पहले उसकी छोटी बहन का निकाह हो चुका है जब पीड़िता ने दोबारा से 31 मार्च 2022 को निकाह करने का दवाब बनाया तो आरोपी की मां एवं बहने घर के बाहर आकर एक बुलेट मोटरसाइकिल, 5 लाख रुपये नगद और 10 तोले सोने की मांग करने लगे पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक बिना दहेज के ना तो खुद अपनाने को तैयार है और पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करते हुए कहीं और निक़ाह ना होने की चेतावनी दे रहा है पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।