जुआरियो ने किया पुलिस पर जानलेवा हमला, 9 हिरासत में
योगी राज में कानून का पालन करवाने गई पुलिस पर जान लेवा हमला
लाठी,डंडे, सरिए, ईंट जो आया हाथ मे पुलिस पर बरसा
9 हिरासत में अन्य अपराधियों की हो रही तलाश
पुलिस पर हमला, और अन्य अपराध नहीं करेंगे बर्दास्त: मानुष पारीक
पहले वर्दी भी फाड़ी, पकड़े जाने पर मांगते नजर आए माफी
राहुल सक्सेना
बरेली। उच्य अधिकारियों के आदेश का पालन करवाना उस समय प्रेम नगर छेत्र के अंतर्गत अशरफ खां छावनी पुलिस चौकी की पुलिस टीम को भारी पड़ गया जब कुछ जुआ खेल रहे लोगों एवं अन्य तमाशबीन लोगों को उक्त स्थान से हटने के लिए कहा गया। पर दबंगो ने पुलिस को ही निशाना बनाते हुए उन पर जत्न लेवा हमला बोल दिया। जिसकी वीडियो शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक दिवाली पर जुआ को रोकना पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। गुस्साए जुआरी पुलिस कर्मियों पर ही टूट पड़े। पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडे, लोहे की सरिया और ईंटें बरसाईं। साथ ही वर्दी भी फाड़ दी। हमले में एसआई और एक कांस्टेबल हो घायल गया। किसी तरह होमगार्ड ने भागकर जान बचाई।
मामला 31 अक्टूबर दिवाली की रात का है। थाना प्रेमनगर की अशरफ खां छावनी पुलिस चौकी की पुलिस को गश्त के दौरान करीब रात होली चौक के पास कुछ लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दिए और उनके पास अन्य लोग भीड़ लगाकर खड़े हुए थे। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो भीड़ को देखकर उन्हें अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। इतने पर अशोक पुत्र रामप्रकाश निवासी होली चौक बांके की छावनी प्रेमनगर गाली गलौज करने लगा। जब एसआई शुभम चौधरी ने गाली-गलौज का विरोध किया तो दबंग धीरज पुत्र अशोक, विजय पुत्र राम प्रकाश, कपिल पुत्र विजय, विपिन पुत्र रोशन लाल, नन्हें पुत्र भोलेलाल, राजू पुत्र लालाराम, छोटेलाल पुत्र नामालूम, विनोद पुत्र विशन लाल, कुनाल पुत्र विजय, आदेश पुत्र रमेश चन्द, रमेश चन्द्र पुत्र भीम चन्द्र, अर्जुन पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, राहुल पुत्र वीरपाल, वरुण कुमार पुत्र अरुण कुमार समेत अन्य अज्ञात लोग 20 से 25 एकराय होकर जान से मारने की नियत से पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। लोगों ने पुलिस पर बुरी तरह लाठी-डंडे, लोहे का सरिया और ईटों से हमला किया। इस बीच पुलिस की वर्दी भी फाड़ दी। होमगार्ड दिनेश चंद्र ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमले में एसआई शुभम चौधरी और कांस्टेबल मनीष गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और 9 जुआरियो को ग्रिफ्तार भी कर लिया बाकी अन्य लोगों की तलाश बाकी है।
बॉक्स
जब पुलिस का चला चाबुक तो माँगते नजर आए माफी
घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर 9 लोगों को हिरासत में ले लिया जिक बाद आरोपी थाने में पुलिस से माफी मांगते नजर आए और बोले साहिब गलती हो गई माफ कर पीट लो पर जेल न भेजो अब ऐसी गलती दोबारा न होगी।
वर्जन
पुलिस टीम जुआ रोकने का पालन करवाने में जुटी थी सूचना पर पहुँची पुलिस पर हमलावरो द्वारा चोट पहुंचाई गई जिसमें दो पुलिस कर्मी चोटिल हुए उनका इलाज चल रहा है फिलहाल कोई खतरे वाली बात नहीं है। 9 लोगों को पकड़ा गया है अन्य की भी तलाश जारी है अपराध करने वाले याँ पुलिस के साथ ऐसा कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
मानुष पारीक
एसपीसिटी बरेली