पिता पर गम्भीर आरोप लगाते हुए की कप्तान से शिकायत
पिता पर गम्भीर आरोप लगाते हुए की कप्तान से शिकायत
महिला बोली न पिता के न पति के पास जाऊँ, मुझे जान का है खतरा
पिता की अश्लीलता से बचने के लिए की शादी, पति भी निकला हैवान
वीडियो¥
yhHWgErnTQI?si=rdVGKtNzVGOGKUCr
बरेली। कहते हैं कि किसी भी बच्चे पर कोई विपता आ जाए तो उसे अपनी माँ याँ पिता याद आता है पर वह शख्श कैसे टूट जाता है जिसका अपने पिता से ही विश्वास उठ जाता है। इस मामले में कितनी सच्चाई है यह तो भगवान ही जाने पर थाना भोजीपुरा छेत्र की रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला ने कप्तान ऑफिस पहुँच कर जो दास्ताँ सुनाई वह रूह को झांकोर कर रखने वाली है।
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता का किसी अन्य महिला से सम्बंध था जो माँ को पता चला तो आए दिन माँ को पीटा गया और उन्हें नशा दिया जाने लगा इतना ही नहीं पिता अपनी सगी पुत्री के साथ भी अश्लील हरकतें करने लगा जिसकी शिकायत दादी को की गई कियुकि मां की हालत ठीक नहीं है तो दादी ने घर की बदनामी का कहते हुए राय दी कि वह पीड़िता की शादी करवा दे रही हैं जिससे वह पिता की हरकत से भी बच जाएगी और बदनामी भी नहीं होगी पीड़िता ने उनकी बात मानकर शादी कर ली पर उसके पति ने भी प्रॉपर्टी के लिए शादी की ओर उसके भी किसी और से सम्बंध थे। पति बार बार पिता के पास जाने को कहने लगा कि तुम अकेली औलाद हो सारी प्रॉपर्टी हमारी हो जाएगी जब पीड़िता ने पिता के पास जाने के लिए मना किया तो खिसिया कर पति ने भी घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताया वह मजबूरी में अपनी जानने वाली महिला मित्र के पास रहने लगी पिता को वह भी रास नहीं आया और झूठा मामला दर्ज करवा दिया जिसमें 164 के ब्यान होने के बाद उक्त महिला मित्र की सपुर्दगी में दे दिया पर अभी भी पिता किसी तरह पीड़िता को हाँसिल करना चाहते हैं। नाकाम होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने अपने सवधेनिक जीवन की रक्षा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगायी है।