Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

धूमधाम से मनाया गयाअखिलेश यादव का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया गयाअखिलेश यादव का जन्मदिन



बरेली।       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाअध्यक्ष शिव चरन कश्यप के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया,कार्यकर्ताओ ने खुशी मनाई,इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं के दिलों की धड़कन है और उनका जन्मदिन है हम लोग उनके जन्मदिन पर आज खुशियां मना रहे हैं और स्वयं से यह वादा भी करना चाहिए कि आने वाले निकाय चुनाव - निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपहार देंगे ,उन्होंने हर कार्यकर्ता को सम्मान से सक्रिय करने का आह्वान किया,महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने भी सभी को मुबारक बाद दी,पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन ने सभी कार्यकर्ताओं के  मुबारकबाद दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सारे मनमुटाव भूलकर आज के दिन यह वादा करें कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे, पूर्व विधायक विजयपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सभी को प्रेम करते हैं इसीलिए सभी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर खुशियां मना रहे हैं हमें जनता की हर समस्या में साथ खड़े रहना है,पूर्व मेयर डॉआई एस तोमर ने कहा कि यह खुशी का मौका है और सबको बधाई दी, इसके पश्चात आर्य समाज अनाथालय आश्रम में  एवं जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष अगम मोर्य, जिला महासचिव योगेश यादव,  जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मनोहर पटेल, संजीव यादव, संजीव सक्सेना,गौरव सक्सेना,आदेश यादव, दिनेश यादव,द्रोण कश्यप,अरविंद आनन्द,अमित सिंह, अम्बेडकर वाहनी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सोनकर,गौरव  शिव प्रताप यादव,मोहित भारद्वाज, गुरु प्रसाद काले,श्रीमती सुनीता यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव,असलम धनतिया, गजेंद्र कुर्मी,भुवनेश यादव,मुकेश,रामोतार, सय्यद फरहान, विशाल कश्यप, सोनू कश्यप, शिवम राज कश्यप, संजीव कश्यप, गोकर्ण यादव,कु सिमरन,रेहान पल्लवीसक्सेना,  आदी प्रमुख थे।

whatsapp whatsapp