Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दशहरा के लिए समिति ने की मेला ग्राउंड की मांग

दशहरा के लिए समिति ने की मेला ग्राउंड की मांग



कमेटी ने दिया जिला अधिकारी को ज्ञापन




बरेली         स्टेडियम में निर्माण कार्य चलने से इस बार दशहरा मेला कराने को लेकर दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति अब मेला कराने को लेकर जगह तलाश रही है। इस मामले में समिति के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि बरेली दशहरा रामलीला धार्मिक सेवा समिति मॉडल टाउन के तत्वाधान में 2019 में 68वां दशहरा मेला स्टेडियम ग्राउंड में मनाया जाता रहा है। वर्ष 2020-21 में कोरोनाकाल के चलते यह मेला नहीं मनाया गया, लेकिन इस बार मेला गेट पर स्टेडियम की दीवार बन गई है और स्टेडियम के अंदर निर्माण कार्य चल रहा है। मेला समिति को दशहरा मेला मनाने के लिए स्टेडियम में ग्राउंड या कुष्ट आश्रम के बराबर नगर निगम का ग्राउंड 2 दिन के लिए मेला मनाने हेतु प्रदान करने की मांग की गई।

whatsapp whatsapp