Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पेशेंट के घर दवा देने गई आशा से किया गया दुर्व्यवहार

पेशेंट के घर दवा देने गई आशा से किया गया दुर्व्यवहार


दवा मुँह पर फेंक कर दी गालियां



बरेली।      कोरोना महामारी के चलते जहां लगातार सरकार द्वारा जनता को सुविधाएं पहुंचाने की कोशिश की जा रही है जिसमें मुख्य रूप से आशाएं भी काम कर रही हैं परंतु छोटी बिहार क्षेत्र की आशा पूजा रानी के साथ पॉजिटिव पेशेंट के परिजनों ने दुर्व्यवहार कर दिया जिसकी शिकायत पूजा रानी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लिखित  रूप से की है। शिकायती पत्र के मुताबिक रविवार को आशा पूजा रानी की ड्यूटी मुंशी नगर में भी लगाई गई थी तभी एक कोविड-19 पेशेंट के फोन से कहा गया कि उनको दवा की जरूरत है जब पूजा ऑटो से उनके घर दवा देने पहुंची तो उसने बाहर से ही पेशेंट के परिजनों को दवा देना चाहा परंतु परिजनों का कहना था कि वह अंदर आकर दबा दें और पेशेंट को भी देखें जिस पर आशा पूजा रानी ने उन को समझाते हुए कहा की उनको किसी के भी घर पर जाने की अनुमति नहीं है वह दवा ले ले दबाना लेने पर उनके गेट के बाहर दवा रख दी गई जिस पर वहां मौजूद व्यक्ति ने दवा आशा वर्कर के मुंह पर मार दी और गंदी गालियां देने लगे जिससे परेशान होकर आशा वर्कर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए आरोपी पर कार्यवाही की मांग की है।

whatsapp whatsapp