गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति की साधारण सभा में उठाए गए मुद्दे
गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति की साधारण सभा में उठाए गए मुद्दे
बरेली। गुलाब बाड़ी शमशान भूमि ट्रस्ट समिति की वर्तमान सत्र 2021-22 की अंतिम आम सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक शमशान भूमि के प्रांगण में कार्यकारी अध्यक्ष माननीय छंगामल मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा ,गेट के सौंदर्यकरण पर तर्कपूर्ण सकारात्मक और कुछ मुद्दों पर पक्ष विपक्ष में सकारात्मक चर्चा भी हुई बैठक का संचालन महामंत्री दिनेश दद्दा एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्मशान भूमि के कार्यकारी अध्यक्ष माननीय छंगामल मौर्य ने कहा कि नगर निगम के सहयोग से श्मशान भूमि का काफी विकास हुआ है और हम सब श्मशान भूमि विकास के लिए विशेष योगदान कर रहे हैं तथा दसवां घर का निर्माण व गेट के सौंदर्य करण हमारी प्राथमिकताओं में से एक हैं ।उन्होंने यह भी बताया कि चारदीवारी के बाद अब साइड की सड़क के लिए भी 7 लाख रुपया नगर निगम ने स्वीकृत कर दिए हैं ,जिसका निर्माण m l c चुनाव की अधिसूचना समाप्त होने के बाद शुरू हो जाएगा। उपाध्यक्ष तोताराम ने अब तक के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा के हम सब को अंतता यही पर आना है ,इसलिए खुले मन से दान करें और अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बैठक में डॉ नवल सागर पार्षद, हरिओम कश्यप पार्षद, संरक्षक रामेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रोफेसर आर के वैश्य , राज बहादुर सक्सेना, राम मूर्ति, योगेन्द्र , उदय प्रकाश गुप्ता, दिग्विजय नाथ शर्मा, रवि किशोर सक्सेना, सुशील कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, मोहन लाल मारिया, रामबहादुर मौर्य, डी एन शर्मा, अजय रत्नाकर आदि ने विचार व्यक्त किए।