Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

थाना बिथरी चैनपुर में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया परिचयात्मक अभ्यास



रैपिड एक्शन फोर्स यानि द्रुत कार्य बल की एक प्लाटून ने सहायक कमांडेंट नीतीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को थाना बिथरी चैनपुर में जाकर परिचयात्मक अभ्यास शुरू किया है। इसे फेमिलियराइज़ेशन एक्सरसाइज भी कहा जाता है। यह अभ्यास थानों में इसलिए किया गया है ताकि भविष्य में जरूरत पडऩे पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।  इस दौरान क्षेत्र की जनसंख्या, साक्षरता, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगह, विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा एवं बलवाइयों की सूची तैयार की गयी है, ताकि भविष्य में प्राकृतिक आपदा, सांप्रदायिक तनाव या दंगा की स्थिति में अधिक कारगर ढंग से उस पर नियंत्रण किया जा सके।


दल के सदस्यों द्वारा राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों से जानकारी ली जाएगी। साथ ही क्षेत्र का मानचित्र भी तैयार किया जाएगा। फोर्स

ग्रामीण क्षेत्रों का भी अध्ययन करेगी। यह अभ्यास नियमित अंतराल में किया जाता है। दल के सदस्य विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्राकृतिक आपदा, सामाजिक परिवेश, समाज में अशांति करने वाले विभिन्न कारणों का अध्ययन कर डेटा तैयार करते हैं। इससे विषम परिस्थितियों में द्रुत कार्य बल शांति व्यवस्था बनाने के लिए तुरंत कार्रवाई कर सकेगा।

whatsapp whatsapp