कथित पत्रकार ने ठग लिये 30 हजार
बीडीसी चुनाव जितवाने के नाम पर कथित पत्रकार ने ठग लिये 30 हजार
खुद को बताया टीवी चैनल का पत्रककर
बरेली। एक कथित पत्रकार ने महिला को बीडीसी चुनाव जितवाने एवं रोजाना टीवी चैनल पर खबर चलाने के नाम से अपने दो साथियों के साथ 30 हजार रुपए ठग लिए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। थाना शाही के गांव बसई की रहने वाली श्रीमती रामा पत्नी बाबूराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत की है कि वह बीडीसी मेंबर का चुनाव इस साल लड़ रही थी तभी उसकी मुलाकात थाना केला क्षेत्र के अंतर्गत बाकरगंज में रहने वाले उमर खान रियांस के साथ एक महिला से भी हुई थी तब उमर ने एक टीवी चैनल का पत्रकार होने की बात कहते हुए चुनाव जितवाने एवं रोजाना प्रचार टीवी पर चलाने की बात कह कर श्रीमती रामा से 30 हजार रुपए ले लिए परंतु किसी भी चैनल पर कोई खबर नहीं चलाई जानकारी करने पर पता चला कि वह किसी चैनल का पत्रकार नहीं है जब उससे पैसे वापस मांगे गए तो उसने जान से मारने की धमकी दी है पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर मांग की है कि ऐसे कथित पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनसे पैसा वापस दिलवाया जाए