पूर्व विधायक आर.के. शर्मा की 101 वर्षीय माता बसंती देवी का निधन, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज पहुंचे भानपुर
पूर्व विधायक आर.के. शर्मा की 101 वर्षीय माता बसंती देवी का निधन, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज पहुंचे भानपुर
झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, सांसद आदित्य यादव और कई गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि; क्षेत्र में छाया शोक का माहौल
बदायूं/बिसौली। भानपुर गांव में पूर्व विधायक आर.के. शर्मा की 101 वर्षीय माता बसंती देवी का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार, बदायूं सांसद आदित्य यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति भानपुर पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ उनकी पत्नी नम्रता पाठक भी मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन घड़ी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यपाल संतोष गंगवार ने माताजी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि बसंती देवी का स्नेह, सरलता और सेवाभाव सदैव सभी के दिलों में अमर रहेगा। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में भावुकता और गंभीरता का माहौल बना रहा।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, बरेली उपजा प्रेस क्लब के पवन सक्सेना, पंडित आकाश उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, मुड़िया चेयरमैन पति वैभव मिश्रा, प्रदीप शर्मा, सुमित शर्मा, अमित शर्मा, विनोद शर्मा, अभिषेक शर्मा, हिमांशु पाठक, आकाश मिश्रा, मुकेश शर्मा, रत्नेश शर्मा, श्रीकृष्ण गुप्ता, नितिन महाजन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।