Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एडीजी जोन कार्यालय में होली मिलन, पुलिस–मीडिया संवाद को मिली नई ऊर्जा

एडीजी जोन कार्यालय में होली मिलन, पुलिस–मीडिया संवाद को मिली नई ऊर्जा



फूलों की होली, गीत-संगीत और सौहार्द के बीच सजा रंगोत्सव



बरेली। एडीजी जोन कार्यालय में रविवार को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच संवाद, सद्भाव और आपसी समन्वय को और अधिक सशक्त बनाना रहा। आयोजन की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जहां पुलिस अधिकारियों और पत्रकारों का अबीर-गुलाल से तिलक कर तथा पारंपरिक पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद फूलों की होली खेली गई। गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों से सजा परिसर पूरी तरह होली के रंग में रंगा नजर आया। अधिकारियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।समारोह में एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीख, आईपीएस अंशिका वर्मा, आईपीएस सोनाली मिश्रा, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, एएसपी पीलीभीत विक्रम दहिया और एडीएम संतोष सिंह होली के गीतों पर झूमते नजर आए। एडीएम की गजलों ने माहौल को खास बना दिया। कार्यक्रम में बनाया गया सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा। अधिकारियों और पत्रकारों ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें तत्काल स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और उल्लासपूर्ण बना दिया। समापन पर एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी दूरी कम करते हैं और विश्वास को मजबूत करते हैं। पुलिस और मीडिया समाज की महत्वपूर्ण इकाइयां हैं, और इस तरह के कार्यक्रम सकारात्मक संवाद को नई दिशा देते हैं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

whatsapp whatsapp