Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

4 जनवरी को होगी मैराथन दौड़ विजेताओं को मिलेगी स्कूटी और मोबाइल: अजय शुक्ला

4 जनवरी को होगी मैराथन दौड़ विजेताओं को मिलेगी स्कूटी और मोबाइल: अजय शुक्ला


बरेली।     आगामी 4 जनवरी को आयोजित होने वाली मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में एक बैठक का आयोजन उनके निज निवास पर हुआ।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आगामी 4 जनवरी को बरेली में विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन होना है, जिसमे बरेली की बड़ी संख्या में लड़कियां भाग लेंगी। प्रियंका गांधी  द्वारा लड़की हूँ लड़ सकती हूं की मुहिम के अंतर्गत यह मैराथन दौड़ का आयोजन होना है।महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि आगामी 4 जनवरी को बरेली के बिशप मण्डल इंटर कालेज के मैदान से इस मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया जाएगा जो जो लगभग 5 किलोमीटर तक शहर में होती हुई वापस बिशप मण्डल ग्राउंड में ही समापन होगा।जिसमें प्रथम विजेता को स्कूटी,तथा उसके बाद 25 विजेताओं को स्मार्टफोन, तथा क्रमानुसार  बाद कि 100 विजेता लड़कियों को फिटनेस बैंड प्रदान किया जाएगा।तथा अन्य प्रतिभागियों को मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।आगे बताया की 4 जनवरी की मैराथन में बरेली में लगभग 10 हजार से अधिक लड़कियां भाग लेंगी।महानगर कांग्रेस कमेटी की तरफ से बड़ी मात्रा में छात्रायें दौड़ में भाग लेंगी।पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने बताया यह कार्यक्रम निश्चित तौर पर महिलाओं और लड़कियों के हौसले को बढ़ाने में सहयोग करेगा, और प्रियंका गांधी के उद्देश्य जो महिलाओं को सशक्त बनाना, उसमें सहयोग प्रदान करेगी। प्रियंका गांधी  स्वयं महिला होने के नाते महिलाओं को राजनीति में विशिष्ट स्थान देना चाहती हैं, इसी क्रम में महिलाओं को 40% टिकट तय किये हैं।

कार्यक्रम में आईसीसी सदस्य नबाब मुजाहिद हसन खान विजय मौर्य,योगेश जौहरी,पारस शुक्ला, हर्षित दुबे,अवनीश चौबे, राजेश कुमार, सरबत हुसैन हाशमी,पंकज शर्मा,रवि शुक्ला,राहुल आदि उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp