Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, झोलाछाप डॉक्टर पर गंभीर इल्जाम


55 हजार लेने के बाद न नौकरी मिली न पैसा, विरोध करने पर गाली-गलौज और छेड़छाड़ का आरोप



बरेली।     थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मणिनाथ अशोक नगर निवासी किरण पत्नी स्वर्गीय मुकेश ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी और अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसकी बहन की जान-पहचान कुंवरपुर मंदिर महेश्वर नाथ निवासी डॉ. गौरी शंकर से हुई थी, जिसने सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में खाना बनाने की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए 55 हजार रुपये की मांग की थी। भरोसा कर पीड़िता की बहन ने 12 फरवरी 2025 को पूरी रकम दे दी, लेकिन लगभग एक साल बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए गए। बाद में जानकारी हुई कि आरोपी कोई योग्य डॉक्टर नहीं है और उसके पास कोई मान्य डिग्री भी नहीं है।

पीड़िता का आरोप है कि जब 15 दिसंबर 2025 को वह और उसके परिजन आरोपी से पैसे वापस मांगने पहुंचे तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, तब कहीं जाकर पीड़ितों की जान बच सकी। आरोप यह भी है कि आरोपी ने अपने कुत्ते से पीड़िता की बहन के पेट पर कटवाया, जिससे उसे चोटें आईं।

पीड़िता ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और ठगी की रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

whatsapp whatsapp