Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सुहागरात पर दूल्हे को लगा ऐसा झटका जो जिंदगी भर न भूले, ली पुलिस को शरण

सुहागरात पर दूल्हे को लगा ऐसा झटका जो जिंदगी भर न भूले, ली पुलिस को शरण




दुल्हन बोली- मैं किसी और की अमानत, छूने की कोशिश की तो खा लूंगी जहर




आत्महत्या की धमकी, परिवार वालों को फंसाने की दी चेतावनी



बरेली। बारादरी क्षेत्र में शादी के बाद नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले एक युवक को उस समय बड़ा झटका लगा जब सुहागरात पर उसकी पत्नी ने उसे छूने तक से मना कर दिया। युवक का आरोप है कि उसकी नई नवेली दुल्हन ने शादी के बाद साफ-साफ कह दिया कि अगर उसने उसे छूने की कोशिश की तो वह जहर खा लेगी। पीड़ित युवक के अनुसार उसकी शादी इसी साल जनवरी में हुई थी, लेकिन शादी की पहली ही रात पत्नी ने उससे दूरी बना ली और साफ कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। वह सिर्फ परिवार के दबाव में आकर शादी के लिए तैयार हुई थी। उसने धमकी दी कि अगर पति ने जबरदस्ती की तो वह अपनी जान दे देगी और यह बात किसी से कहने की भी मनाही कर दी। युवक ने जब यह सारी बात अपनी ससुरालवालों को बताई तो उन्होंने न सिर्फ उसे समझाने से इनकार कर दिया, बल्कि धमकाने लगे। आरोप है कि पत्नी के घरवाले बदमाशी पर उतर आए और युवक के घर आकर गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। वह कभी आत्महत्या करने की धमकी देती है तो कभी उसके पिता पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की धमकी देती है। युवक की मां दिल की मरीज हैं और शादी के बाद से ही घर में तनाव का माहौल बना हुआ है। युवक ने अपनी पत्नी और उसके भाइयों के खिलाफ बारादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

whatsapp whatsapp