Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पुश्तैनी मकान हड़प रहे जेठ व जेठानी, महिला न्याय की आस में पहुंची कप्तान दरबार

पिछले एक महीने से आला अधिकारियों के चक्कर लगा रही महिला





बरेली।        थाना सुभाषनगर क्षेत्र के जज साहब का अहाता की रहने वाली शशि पत्नी मनोज कुमार ने बताया है कि वो उसके पति, उसके जेठ मुकेश कुमार और जेठानी संगीता पुश्तैनी मकान में एक साथ रहते हैं, शशि का आरोप है कि उसकी जेठानी और जेठ झगड़ालू किस्म के हैं और आये दिन पुश्तैनी मकान को लेकर झगड़ा फसाद करते रहते हैं। इस बात को लेकर शशि द्वारा सुभाषनगर थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया था जिसको पुलिस द्वारा निस्तारित कर दिया गया लेकिन तभी से जेठ व जेठानी और ज्यादा रंजिश मानने लगे और आये दिन शशि उसके पति व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं और घर से भाग जाने को कहते हैं जबकि वो अपने परिवार सहित उस पुश्तैनी मकान में लगभग 19 सालों से रह रही है। अब शशि के जेठ जेठानी और यहां तक कि उनके बच्चे भी जबरन मकान पर कब्जा करने के लिए डटे हुए हैं और मकान खाली न करने पर पूरे के पूरे परिवार की हत्या करने की धमकी भी दी जा रही है। डर की वजह से शशि व उसका परिवार न्याय की आस में यहां वहां भटक रहे हैं लेकिन कहीं से कोई आस की किरण दिखाई नहीं दे रही है।

शशि ने ये भी बताया है कि वह पिछले लगभग 1 महीने से एसएसपी कार्यालय , पुलिस थानों व अन्य अधिकारियों के चक्कर काट रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। अब बरेली के पूर्व एसएसपी का तबादला होने के बाद जब नए एसएसपी ने कार्यभार संभाला है तो आज फिर शशि ने नवीन एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है, अब देखना ये होगा कि नवनियुक्त कप्तान इस मामले पर क्या कर्रवाई करने का आदेश करते हैं।

whatsapp whatsapp