Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गायत्री पूजन से की गई नवीन विशाल खड़े शिवजी की प्रतिमा की स्थापना

गायत्री पूजन से की गई नवीन विशाल खड़े शिवजी की प्रतिमा की स्थापना


बरेली।       प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में नवीन विशाल खड़े शिवजी की प्रतिमा का स्थापना पूजन का कार्यक्रम मंदिर सेवा समिति के सदस्यों तथा काफी संख्या में भक्तगणों की उपस्थिति में धूमधाम से किया गया। विगत तीन-चार दिन पहले मंदिर सेवा समिति द्वारा स्थापित विशाल भगवान शिव की प्रतिमा को देखने के लिए बरेली के भक्त तथा जनता में असीम उत्साह तथा कौतुक है। यह बरेली के लिए एक विशेष उपलब्धि है तथा आने वाले समय में यह एक ऐतिहासिक धरोहर रुप में लोग याद रखेंगे। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति आज भी मंदिर के श्रीरामालय में बसंत पंचमी कार्यक्रम मनाया गया। आज के दिन माता सरस्वती प्रकट हुई थी जोकि संगीत कला वाणी विद्या और ज्ञान की देवी है तथा उनकी आराधना से ज्ञान में वृद्धि होती है तथा आज से दिन कोई शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के संपन्न होने से सफलता प्राप्त होती है।

कार्यक्रम में श्री गायत्री माता का पूजन तथा बही बसने का पूजन किया गया।

आज के कार्यक्रम में मंदिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, हरिओम अग्रवाल मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, सुभाष मेहरा, विजय अग्रवाल, मानस पंत, नीतीश टंडन ,विकास शिंघल का पूर्ण सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp