नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमनगर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण, क्या बीडीए अधिकारियों को नहीं है जानकारी?

प्रेमनगर में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण, क्या बीडीए अधिकारियों को नहीं है जानकारी?


बिना नक्शा पास कराए बन रहे बेसमेंट और भवन, शास्त्रीनगर में भी नियमों की अनदेखी; जेई और सुपरवाइजर की भूमिका पर उठे सवाल


बरेली।    शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दावों के बीच थाना प्रेमनगर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर निर्माण कराए जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। क्षेत्र में बिना निर्धारित मानकों का पालन किए बेसमेंट बनाए जा रहे हैं। वहीं, शास्त्रीनगर में भी कई भवनों का निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किए जाने की शिकायतें हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के जिम्मेदार अधिकारियों को इन निर्माण कार्यों की जानकारी क्यों नहीं है और यदि जानकारी है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? स्थानीय स्तर पर हो रहे इन निर्माण कार्यों को लेकर क्षेत्रीय जेई और सुपरवाइजर की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। क्या विभागीय कर्मचारियों को अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की भनक तक नहीं है या फिर सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है? बिना स्वीकृत नक्शे और निर्धारित मानकों के बेसमेंट निर्माण भविष्य में गंभीर हादसे की वजह बन सकते हैं। ऐसे निर्माणों में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है।

मामले में संबंधित निर्माण कार्यों की जानकारी लेने के लिए विभागीय एई विनोद कुमार से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में विभाग का आधिकारिक पक्ष नहीं मिल सका। अब देखना यह है कि बीडीए के अधिकारी इन शिकायतों का संज्ञान लेकर मौके पर जांच कराते हैं या प्रेमनगर और शास्त्रीनगर में कथित अवैध निर्माण इसी तरह जारी रहेंगे।

whatsapp whatsapp