नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बुजुर्ग महिला की परेशानी सुन चौकी इंचार्ज ने बढ़ाया मदद का हाथ

बुजुर्ग महिला की परेशानी सुन चौकी इंचार्ज ने बढ़ाया मदद का हाथ


मिठाई और तोहफा देकर मनाई दीपावली


बरेली। दीपावली के त्योहार पर जहां हर कोई खुशियां मनाने की तैयारी में जुटा है, वहीं कोहाड़ापीर क्षेत्र की 85 वर्षीय कमला देवी वृद्धावस्था पेंशन न मिलने से परेशान होकर चौकी पहुंच गईं। उन्होंने चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को बताया कि करीब चार महीने से उनकी पेंशन नहीं आई है, जिससे त्योहार के समय उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


बुजुर्ग महिला की बात सुनकर चौकी इंचार्ज ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और पेंशन संबंधी कार्य कराने वाले जनसुविधा केंद्र संचालक से फोन पर जानकारी की। संचालक ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन किस्तों में आती है। महिला की दो महीने की पेंशन खाते में पहुंच चुकी है, जबकि बाकी पेंशन भी जल्द आ जाएगी। इस पर उन्होंने महिला को परेशान न होने का भरोसा दिलाया।


इसके बाद चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने अपने पास से कमला देवी को मिठाई और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय व्यवहार से बुजुर्ग महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने चौकी इंचार्ज को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

whatsapp whatsapp