होलिका देवी मन्दिर में खेली गई फूलों की होली
होलिका देवी मन्दिर में खेली गई फूलों की होली
VBJgDfPVuFc?si=Hg7f3zMj0NjImpuA
बरेली। चौधरी तलाव के पास स्थित महामाया होलिका देवी मन्दिर में होली उत्सव मनाया गया जिसमें विनोद व प्रवीण ने राधा कृष्ण का भेषबनाकर झाँकी के रूप में भक्तों को नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया यादव जी डीजे ने भी खूब तहलका मचाया। मन्दिर की देखरेख करने वाली अलका शर्मा ने बताया कि पिछले 22 वर्षो से लगातार हर वर्ष यह कार्यक्रम होता है जिसमें भजनों के साथ फूलों की होली होती है व समापन के बाद सभी भक्त भंडारा ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर ज्योति, राजू सिंह, अंजलि, ध्रुव, आलोक, सिमरन, कुसुम, अतुल मिश्रा व मंजुला आदि लोग उपस्थित रहे