Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शिविर के चौथे दिन छात्राओं को सिखाया क्राफ्ट आज लगेगा हेल्थ कैंप

शिविर के चौथे दिन छात्राओं को सिखाया क्राफ्ट आज लगेगा हेल्थ कैंप 


बरेली।       महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवियों के द्वारा कौशल विकास के तहत हरुनगला बस्ती के युवाओं और बच्चों को क्राफ्ट के अंतर्गत कागज के फूल, जूट के थैले, वाल हैंगिंग, पेन स्टैंड सीनरी, खिलौने, टोकरी इत्यादि बनाना सिखाया साथ ही साथ इनको घर बैठे बैठे रोजगार के नए अवसरों को भी सुझाया। इसके बाद क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत टीम गंगा की आफरीन अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर सरस्वती टीम की सपना ने प्राप्त किया जबकि सरस्वती टीम की ही बबीता पाल तृतीय स्थान पर रहीं। शिविर का प्रारंभ प्राचार्य डॉ मनीषा राव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ विकास वर्मा पटेल की उपस्थिति में 50 स्वमसेवियों ने योगा, सरस्वती वंदना एवं लक्ष्य गीत गा कर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने रैली के माध्यम से बस्ती में जाकर लोगों को जागरूक किया। तत्पश्चात स्वमसेवियों ने स्वयं द्वारा निर्मित भोजन गृहण किया। द्वितीय बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रशिक्षक नेहरू युवा केंद्र बरेली डॉ के पी सिंह ने युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के नए-नए अवसर तथा सफलता के वास्तविक मूल मंत्र पर विस्तार से व्याख्यान दिया। फिर शाम को छात्राओं ने गायन,वादन,चुटकुला ,शायरी आदि से मनोरंजन किया। इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिका ममता अंबुजाननी तथा डॉ दिनेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक आज छात्राओं के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा

whatsapp whatsapp