Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इज्जत नगर क्षेत्र में 6 साल की मासूम से की गई हैवानियत

इज्जत नगर क्षेत्र में 6 साल की मासूम से की गई हैवानियत


क्षेत्रवासियों ने 2 घंटे तक रखा नैनीताल हाईवे जाम



24 घंटे में नहीं पकड़े आरोपी तो थाने पर डेरा डालने की चेतावनी



कप्तान के निर्देश में पांच टीमें लगी जांच में



बरेली।      दुकान पर स्कूल का सामान लेने गई नर्सरी की छात्रा के साथ हैवानियत कर दी गई। किसी हैवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया। बच्ची काफी समय तक घर नहीँ आई तो उसकी दादी बच्ची की तलाश में गई दादी उसे एक दुकान के पास बैठी मिली तो उसे गोदी में उठाकर घर ले आई। घर आकर जब उन्होंने बच्ची को लहूलुहान हालत में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। घटना से नाराज परिजनों के साथ छेत्र वासियों द्वारा नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे वहां पर हंगामा मच गया। इज्जतनगर के रहने वाले एक कार चालक अपने माता पिता व तीन बच्चों के साथ वहां रहता है। उसकी पत्नी लगभग 2 महीने से अपने मायके में रह रही है जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों में उनकी दूसरे नंबर पर 6 साल की बेटी नर्सरी की छात्रा है। परिजनों ने बताया कि उसके पेपर चल रहे है। वह स्कूल का सामान लेने के लिए दोपहर में लगभग ढाई बजे के लगभग दादी से पैसे लेकर पास की दुकान पर गई थी। इसके बाद जब वह शाम चार बझे तक नहीं आई तो उसकी दादी उसकी तलाश में घर से निकली। बच्ची को तलाश करते समय वहीं के रहने वाले युवक ने उन्हें बताया कि बच्ची घर से 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान की सीढ़ी पर बैठी है। इसके बाद दादी उसे गोद में उठाकर घर ले आई। घर आने पर पता चला की बच्ची लहूलुहान हालत में थी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसपर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया। लेकिन इसी बीच बच्ची के परिवार के लोगों के साथ कई लोग जुट गए और नैनीताल हाईवे को दोनों तरफ से लगभग 2 घण्टे के लिये जाम कर दिया। इससे वहां पर हंगामा मच गया। इसकी सूचना पर एसपी सिटी रवींद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद गुस्साए लोग सड़क से हट गए और जाम खुल गया। रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही। पुलिस द्वारा बताया गया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

whatsapp whatsapp