Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की पदयात्रा पर निकला यूपी का 'कन्हैया', 10 महीनों में 9 ज्योतिर्लिंगों के किए दर्शन

12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की पदयात्रा पर निकला यूपी का 'कन्हैया', 10 महीनों में 9 ज्योतिर्लिंगों के किए दर्शन


अमरनाथ/बहराइच। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का एक युवा पिछले करीब 10 महीनों से लगातार यात्रा पर है। 'कन्हैया' नाम से पहचान रखने वाला यह युवा देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों के दर्शन करने के लक्ष्य के साथ निकला है। इन दिनों वह जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचा हुआ है।


कन्हैया ने बताया कि उन्होंने 29 अक्टूबर 2025 को अपने घर से यात्रा की शुरुआत की थी। तब से अब तक बिना रुके देश के विभिन्न राज्यों में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करते हुए लगभग 10 महीने का सफर पूरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हजारों किलोमीटर की दूरी तय की और अनेक तीर्थस्थलों पर दर्शन-पूजन किया।


अब तक की यात्रा में कन्हैया 12 में से 9 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुके हैं। इनमें महाकालेश्वर (उज्जैन), ओंकारेश्वर (मध्य प्रदेश), त्र्यंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर (महाराष्ट्र), रामेश्वरम (तमिलनाडु), मल्लिकार्जुन (श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश), बैद्यनाथ धाम (देवघर, झारखंड) और काशी विश्वनाथ (वाराणसी) शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जगन्नाथ पुरी सहित प्रमुख धामों के भी दर्शन किए हैं।


सिर पर हेलमेट, कंधों पर भारी बैगपैक और हाथों में तिरंगा व भगवा ध्वज लेकर यात्रा कर रहे कन्हैया का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल तीर्थ दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि वे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति आस्था का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा उनकी व्यक्तिगत आस्था और संकल्प का प्रतीक है।


कन्हैया की इस अनूठी यात्रा को रास्ते में मिलने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोग उनके समर्पण, अनुशासन और धार्मिक आस्था की सराहना करते हुए उनकी यात्रा के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।

whatsapp whatsapp