कमिश्नर ने किया जिला अस्पताल का निरक्षण
कमिश्नर परिवार सहित लगवाने पहुँचे कोरोना का टीका, अस्प्ताल का किया निरीक्षण
बरेली। मण्डलायुक्त आर रमेश ने आज ज़िला अस्पताल और महिला अस्प्ताल का निरीक्षण किया वार्ड में मरीज़ों की संख्या और कोरोना की जांच के बारे में ए डी एस आई सी डॉक्टर सुबोध शर्मा से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये, मण्डलायुक्त ने कोरोना का टीका अपने पूरे परिवार पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ लगवाया , उन्होंने जनता से अपील की कोरोना से निबटने कें लिय एहतियात बरते घरों में रहे, मास्क लगाए और कोरोना का टीका ज़रूर लगवाये , सरकार जनता की भलाई के लिये प्रयास रत है ऐसे में सरकार को सहयोग करे और कोरोना पर विजय प्राप्त करे , मण्डलायुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने टीका करन का अभियान चलाया है उसको सफल बनाते हुये कोरोना से जंग जीतनी है 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोग टीका अवश्य लगवाये, मण्डलायुक्त के निरीक्षण के समय डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहे