कुंजिका अंतोदय सेवा समिति ने लोगों को सफाई के लिए जागरूक
कुंजिका अंतोदय सेवा समिति ने लोगों को सफाई के लिए जागरूक
बरेली। कुंजिका अंतोदय सेवा समिति की अध्यक्ष संगीता सक्सेना ने वार्ड 6 ,11,17 हरूनगला में नगर निगम के सौजन्य से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड मेंबर सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर वार्ड के सभी सदस्य वहां उपस्थित रहे संगीता सक्सेना ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और गीला कूड़ा सूखा कूड़ा किस तरह हमको किस में रखना है यह भी सब बताया और हमें बरेली को कैसे स्वच्छ रखना है हमारा वार्ड स्वच्छ रहेगा तो हमारा शहर भी स्वच्छ रहेगा हमें यह पहले अपने घर से ही पहल करनी चाहिए घर में दो डस्टबिन रखें एक में गीला कूड़ा एक में सूखा कूड़ा डालें गीले कूड़े से हम ऑर्गेनिक खाद भी बना सकते हैं जैसे कि घर में से निकलने वाले कूड़े फल के सब्जियों की कुल क्षेत्रफल के छिलके बचा हुआ खाना यह सब एक जगह एकत्रित करके उसमें गुड़ और दही का घोल बनाकर डालने से कुछ दिन तक उसको ढक के रखने से ऑर्गेनिक खाद तैयार हो जाती है जिस तरह से वह पेड़ पौधों में हमारे घर में पौधों में काम आ सकती है इस तरह से कूड़ा भी हमारा इधर उधर नहीं दिखेगा और हमारी घर की चीज घर में यूज भी हो जाएगी इस तरह से सभी को अपने अपने घर को अपने अपने आसपास को या अपने कॉलोनी को साफ रखना रखना है इस मौके पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे अंजू मिश्रा प्रियंका तिवारी संतोष संस्कृति मीना रेनू शर्मा कंचन पाठक पूनम तिवारी नीलम आदि उपस्थित रहे