Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

चन्दपुर बिचपुरी के उजड़े लोगों को विकास प्राधिकरण रियायती दरों पर प्लॉट करवायेगा उपलब्ध

चन्दपुर बिचपुरी के उजड़े लोगों को विकास प्राधिकरण रियायती दरों पर प्लॉट करवायेगा उपलब्ध


49 व्यक्तियों द्वारा प्लॉट आवंटन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत




बरेली।           रामगंगा नगर आवासीय योजना हेतु ग्राम चन्दपुर बिचपुरी में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अर्जित की गयी भूमि पर कतिपय व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अपने भवनों  का निर्माण कर लिया गया है। बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन व्यक्तियों को रियायती दरों पर प्लॉट उपलब्ध कराये जा रहे है तथा इन व्यक्तियों को 10 वर्षो में भूखण्ड का मूल्य भुगतान करने की सुविधा भी प्राधिकरण द्वारा दी जा रही है। अब तक प्राधिकरण की भूमि पर अवैध रूप से काबिज 49 व्यक्तियों द्वारा रियायती दरों पर प्लॉट आवंटन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गये है। प्राप्त आवेदन पत्रों की जॉचोपरान्त सुरेश बाबू पुत्र स्व0 तेज सिंह, रामलाल पुत्र  बेचे लाल एवं श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी पूरन लाल कश्यप ग्राम चन्दपुर बिचपुरी, बरेली को साबरमती इन्कलेव में 72 वर्गमी0 के प्लॉट रियायती दरों पर आवंटित किए गये है। शेष आवेदन पत्रों की जॉच कर एक सप्ताह के अन्दर सभी को रियायती दरों पर मॉग के अनुरूप 72 वर्गमी0, 50 वर्गमी0 एवं 32 वर्गमी0 के भूखण्ड आवंटित कर दिये जायेगें। उक्त के अतिरिक्त समस्त अवैध कब्जेदार प्राधिकरण के नियोजित भूखण्डों को सस्ती दरों पर प्राप्त करने हेतु एक सप्ताह के अन्दर सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण के समक्ष अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। प्राधिकरण द्वारा अर्जित भूमि में अवैध कब्जेदार यदि रियायती दरों पर प्राधिकरण के भूखण्ड लेना नही चाहते है, तो उनसे अवैध कब्जा हटवाने की कार्यवाही प्राधिकरण द्वारा शीघ्र की जायेगी।

whatsapp whatsapp