Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इमेजिन ट्रेजर ने लॉन्च किया एप्पल ऑथराइज्ड स्टोर

शिवी शर्मा:-


इमेजिन ट्रेजर ने लॉन्च किया एप्पल ऑथराइज्ड स्टोर




बरेली। इमेजिन ट्रेजर ने बरेली स्थित फीनिक्स यूनाइटेड मॉल में एप्पल का ऑथराइज्ड स्टोर लॉन्च किया। इस अवसर पर महापौर उमेश गौतम, इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम और ट्रेजर फैमिली के समस्त सीनियर टीम मेंबर्स उपस्थित रहे। इमेजिन 28 शहरों में फैला हुआ है, जिसमें 46 स्टोर्स और 24 सर्विस सेंटर्स हैं, जो इसे भारत में सबसे बड़ा एप्पल पार्टनर बनाता है।

स्टोर लॉन्च के अवसर पर महापौर उमेश गौतम ने कहा कि मैं इमेजिन को बरेली में स्टोर लॉन्च की शुभकामनाएं देता हूं। भविष्य में आप और तरक्की करें तथा ग्राहकों को बेहतर सर्विसेज उपलब्ध कराएं यही मेरी कामना है। इमेजिन के बिजनेस हेड कुणाल सांगर ने कहा, “हम बरेली में अपना पहला इमेजिन स्टोर लॉन्च करते हुए उत्साहित हैं। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है और हमारी कंपनी की विकास रणनीति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हम भविष्य में और अधिक स्टोर्स और सर्विस सेंटर्स खोलने की उम्मीद करते हैं जो हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेंगे और उनके अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।”

ट्रेजर के रीजनल हेड वरुण मेहता ने कहा, “हम बरेली में इस स्टोर को लॉन्च करते हुए उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हमें बरेलीवासिवों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। ग्राहकों को हमारे स्टोर में एक अनोखा अनुभव मिलेगा। हमारे पास सभी एप्पल प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज है। हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन कस्टमर सपोर्ट और आफ्टर-सेल्स सर्विस प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”इमेजिन के ग्रुप हेड मार्केटिंग एंड सीएसआर श्रवण कोकरू ने कहा, “हमारे स्टोर में एप्पल के सभी प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज उपलब्ध है, जिसमें मैकबुक, आईमैक, आईपैड, एप्पल वॉच और आईफोन शामिल हैं। हमारे पास एप्पल के सभी प्रोडक्ट्स के लिए एक्सेसरीज़ की वाइड रेंज भी है।”


लॉन्च के अवसर पर, स्टोर 27 से 30 मार्च 2025 तक एप्पल अपने ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफर्स चला रहा है। ग्राहक एप्पल प्रोडक्ट्स पर 25% तक की छूट और एक्सेसरीज़ पर 30% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। लॉन्च के दौरान ग्राहक इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए उत्साहित नजर आए।

whatsapp whatsapp