नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की कड़ी में सजा कीर्तन दरबार

गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की कड़ी में सजा कीर्तन दरबार


मॉडल टाऊन व इज्जतनगर में हुआ आयोजन


बरेली।      गुरू नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा, गुरू गोबिंद सिंघ नगर मॉडल टाउन में एक अलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमें पीलीभीत से आए ज्ञानी गुरुमुख सिंघ ने गुरू इतिहास स्रवण करवा कर संगत को निहाल किया । पंथ के महान  कीर्तनीय भाई साहिब भाई तवनीत सिंघ (चंडीगढ़ वालों) ने गुरुवाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। उन्होंने शबद कलि तारण गुरू नानकि आया एवं शबद मारिया सिक्का जगत विच नानकि निर्मल  पंथ चलाया। गाकर संगत को निहाल किया । इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को फूलों से सजाया गया।

कार्यक्रम का संचालन अमनदीप सिंघ सोढ़ी ने किया। मुख्य सेवादार मालिक सिंघ कालङा ने संगत का  धन्यवाद किया । इस अवसर पर गुरदीप सिंघ, राजिंदर सिंघ, बलविंदर सिंघ, रंजीत सिंघ, राणा प्रताप सिंघ,गुरदर्शन सिंघ चंदरमोहन, दिव्यप्रीत सिंघ आदि का सहयोग रहा। विशेष सहयोग प्रतिपाल सिंघ (टोनी बग्गा) का  रहा।

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा इज्जतनगर में भी कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ जिसमें सुबह बच्चों ने कीर्तन शुरू किया उसके उपरांत ग्रीनपार्क गुरुद्वारा से आए भाई गुलाब सिंह ने शब्दों का गायन किया और जसवंतसिंह ने गुरु साहिब की गुरबाणी के उपलक्ष्य में विचार प्रकट किए। वहाँ मुख्य रूप से भूपेंद्र सिंह इंद्रजीत सिंह हरपाल सिंह अमरजीत सिंह जसवीर सिंह सुखदेव सिंह आदि का सहयोग रहा। दोनो ही दीवान की समाप्ति पर गुरू का लंगर संगत ने साथ में छका।

whatsapp whatsapp