Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मौत



बरेली            मोटरसाइकिल सवार एक दुकानदार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई पुलिस ने शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा  नवाबगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र रामदास कि बीती रात पीलीभीत से घर लौटते समय नवाबगंज के गांव गरगइया  में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जिला अस्पताल में मौजूद मृतक के घर वालों ने बताया कि विनोद कुमार सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाते थे और कल अपने किसी काम से पीलीभीत गए थे जहां से रात में घर वापस लौटते समय गरगइया पेट्रोल पंप के पास  पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें नवाबगंज के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया जबकि टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया घटना की सूचना मिलने पर घरवाले स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और हालत नाजुक देखकर उन्हें इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए लेकिन रास्ते में एंबुलेंस खराब होने के कारण लगभग आधा घंटे तक घायल अवस्था में विनोद कुमार एंबुलेंस में ही पड़े रहे जिसके चलते उनकी हालत और बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचते ही उनको मृत घोषित कर दिया गया मृतक 6 बच्चों के पिता थे उनकी पत्नी का नाम रामदेवी है

whatsapp whatsapp