सन्तोष गंगवार ने पूजा आरती कर की गणपति बप्पा की स्थापना
सन्तोष गंगवार ने पूजा आरती कर की गणपति बप्पा की स्थापना
बरेली। श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा साहूकारा से विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा के समापन के उपरांत अष्टविनायक भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना श्री गणेश महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष गंगवार राज्यपाल झारखंड एवं श्रुति गंगवार, अध्यक्ष अर्बन को आपरेटिव बैंक बरेली के द्वारा स्थापना कर विधिवत पूजन कर मंत्र उपचार के साथ आरती की । आरती के पश्चात झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं श्रुति गंगवारने भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया एवं प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि ने कहा सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सभी श्री गणेश महोत्सव के अनुयाई गणेश भक्तों को बधाई दी। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा श्री गणेश महोत्सव या त्योहार महाराष्ट्र का है पिछले 29 वर्ष पहले छोटे से स्तर से इसकी शुरुआत हुई थी और आज गणेश चतुर्थी का त्यौहार बरेली वासियों का आस्था का केंद्र बना हुआ है इस बौहार में आज समुदाय शामिल हुआ है। बरेली में लाखों लोग गणपति बप्पा की पूजा कर रहे हैं।