Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इलेक्ट्रिक बस के ऐसी में गैस रिफलिंग करने के दौरान ब्लास्ट,

इलेक्ट्रिक बस के ऐसी में गैस रिफलिंग करने के दौरान ब्लास्ट, मैकेनिक की मौके पर मौत, दो कर्मचारी घायल


घटना स्थल पर पहुँचे डीएम व कप्तान, तीन सदस्यों की टीम करेगी जाँच


बरेली        मिनी बाईपास चौराहा स्थित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन पर गुरुवार दोपहर इलेक्ट्रिक बस में एसी की गैस (नाइट्रोजन) पड़ रही थी प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस में एसी की गैस डालने के दौरान किसी ने चार्जिंग का स्विच खोल दिया, इससे चार्जिंग भी शुरू हो गई,  इससे एसी इलेक्ट्रिक बस का एसी कंप्रेसर फट गया, जिसके चलते तेज धमाका हुआ। धमाका होते ही बस की छत और पुर्जे आसमान की तरफ उड़ते नजर आए, राहगीरों के मुताबिक चार्जिंग स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोगों ने बताया कि बस में बैठे शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी मैकेनिक विजय कुमार (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र निवासी एसी मैकेनिक नरेंद्र और बिहार प्रदेश निवासी सर्विस इंजीनियर बबलू गंभीर रूप घायल हो गए हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों के मुताबिक धमाका काफी तेज था इसमें मृतक काफी ऊपर तक उड़ता दिखाई दिया हादसे की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने फायर बिग्रेड को सूचना दी कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी और किला पुलिस पहुंच गई पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए भेजा इसके साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इलेक्ट्रिक एसी बस का संचालन नगर निगम ने निजी कंपनी को सौंपा है। डीएम शिवाकांत शुक्ला, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया और एसपी सिटी राहुल भाटी समेत तमाम अफसर मौके पर हैं। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन के मैनेजर से पूरे मामले की जानकारी ली। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम से जांच कराने की बात कही। उनका कहना है सीएफओ और मजिस्ट्रेट के साथ एक टेक्निकल अफसर मामले की जांच करेंगे। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन में कोई समस्या नहीं है। बस का एसी काम नहीं कर रहा था बस में नाइट्रोजन गैस डाली जा रही थी। इसी दौरान एसी कैंप्रेसर फट गया। जिससे हादसा हो गया है एक मैकेनिक की मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गए हैं


शिवाकांत द्विवेदी

जिला अधिकारी बरेली

whatsapp whatsapp