Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

SSP का हुआ तबादला तो दे दूंगा जान- पुलिस की बनी चकरघिन्नी

SSP का हुआ तबादला तो दे दूंगा जान- पुलिस की बनी चकरघिन्नी


मेरठ।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को गरीबों का मसीहा बताते हुए एक युवक ने पुलिस कंट्रोल में फोन कॉल करके कहा कि यदि एसएसपी का तबादला हो गया तो मैं अपनी जान दे दूंगा। इस फोन कॉल को सुनते ही पुलिसकर्मी बुरी तरह से चौंक गए और पीआरवी तथा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ने फोन नंबर पर बात करते हुए जब युवक से बातचीत की तो वह एसएसपी का तबादला रोकने की मांग पर अड़ा रहा। पूछे जाने पर युवक ने पुलिस को यह नहीं बताया कि वह कहां से बोल रहा है। पुलिस फोन करने वाले युवक की तलाश में चकरघिन्नी बनी हुई है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में सवेरे के समय आई एक फोन कॉल पर दूसरी तरफ से कही गई बातें सुनते ही पुलिसकर्मी बुरी तरह से चौंक गए। फोन कॉल करने वाले युवक ने कहा एसएससी प्रभाकर चौधरी गरीबों के मसीहा हैं। अगर उनका जनपद से ट्रांसफर हो गया तो मैं जान दे दूंगा। उल्लेखनीय है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी का शासन की ओर से शनिवार को आगरा के लिए तबादला कर दिया गया है। शान नाम के युवक ने पुलिस रूम को कंट्रोल रूम फोन कर उनका ट्रांसफर रुकवाने की मांग की। युवक ने कहा कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी गरीबों के मसीहा थे और उन्होंने मुझे इंसाफ दिलाया था। यदि एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला हुआ तो मैं अपनी जान दे दूंगा। फोन के कॉल से बाद से पुलिस की अब युवक को खोजने में बुरी तरह से चकरघिन्नी बनी हुई है।

whatsapp whatsapp