साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का समापन, विजेताओं को मिले पुरस्कार
मुख्य अतिथि प्रो. तूलिका सक्सेना व प्रबंधन समिति सदस्य आनंद गोयल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
बरेली। बुधवार को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के मैनेजमेंट विभाग की डीन प्रोफेसर तूलिका सक्सेना रहीं, जबकि मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य श्री आनंद गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा, क्रीड़ा विभाग प्रभारी डॉ. प्रीति वर्मा, क्रीड़ा परिषद की सदस्य प्रोफेसर सीमा गौतम, डॉ. आकांक्षा रस्तोगी एवं डॉ. रुचि अग्रवाल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मैच से हुई, जिसमें डॉ. अभिलाषा सारस्वत ने प्रथम, डॉ. रुचि अग्रवाल ने द्वितीय तथा प्रोफेसर अनुपमा मेहरोत्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं, शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर एवं सहायक कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर तूलिका सक्सेना ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद से अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने प्राचार्या के कुशल नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर श्री आनंद गोयल ने कोच शिखा के साथ मैत्री टेबल टेनिस मैच खेला, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या ने क्रीड़ा परिषद, क्रीड़ा विभाग, कोच शिखा एवं मनीष को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। पूरे सप्ताह चले स्पोर्ट्स मीट की प्रेस रिपोर्टिंग में डॉ. रीना टंडन एवं डॉ. प्रज्ञा रावत का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।