Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एसएसपी ने किया थाना मीरगंज व थाना फतेहगंज पश्चिमी का आकस्मिक निरीक्षण

एसएसपी ने किया थाना मीरगंज व थाना फतेहगंज पश्चिमी का आकस्मिक निरीक्षण 



बरेली         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस व बैरिक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का जायजा लिया गया एवं थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों का उचित रख-रखाव व अद्यावधिक करने तथा विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण एवं थाने की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी के साथ शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के शाही चौराहे पर भ्रमण किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । आम-जनमानस से जनसंवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना जागृत की गयी ।

whatsapp whatsapp