Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग हुए शमिल

ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में हिंदू व मुस्लिम समाज के लोग हुए शमिल


बरेली।       भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में स्थान टी के गार्डन बड़ा बाईपास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग शमिल हुए गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश करते हुए इस को अंजाम दिया और लोगों को इस बात का पैगाम दिया कि भारतीय जनता पार्टी किसी की दुश्मन नहीं है वह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम करती है ईद मिलन समारोह में पूर्व केंद्र मंत्री सांसद आदरणीय श्री संतोष कुमार गंगवार जी कहां कि हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली है  इसी को लेकर आज पार्टी काम कर रही है पार्टी बिना भेदभाव के काम करती है जिसका परिणाम हमारी सरकार की तमाम तरह  योजनाओं मैं देखने को मिलता है उन्होंने सभी लोगों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में नवनिर्वाचित एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने भी सभी का धन्यवाद देते हुए कि एमएलसी बनाने में सभी धर्मों का वोट मिला है जिसका परिणाम भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी एमएलसी चुनाव जीते हैं कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र  गंगवार वीरू भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि हमेशा ताली दो हाथ से बजती है थोड़ा आप बड़ों और थोड़ा पार्टी बढ़ेगी इसी से ही इस देश अन्य पार्टी खत्म हो जाएंगी जिन्होंने केवल मुसलमानों का दुरुपयोग किया है मुसलमानों को हमेशा योजनाओं का बराबर से हिस्सेदारी मिली है आगामी 2024 के चुनाव को लेकर वासित अली ने कहा कि मेरा मानना है कि उत्तर प्रदेश के अंदर नहीं पूरे देश में मुसलमान इस बार 50% वोट भारतीय जनता पार्टी को देगा कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजमल जैदी ,क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, जिला अध्यक्ष परवेज मियां ने सभी लोगों का धन्यवाद देते हुए संचालन को संभाला कार्यक्रम के प्रमुख संयोजक हाजी तसव्वर खान ,नईम खान, मगन जैदी, वरिष्ठ समाजसेवी रोशनी खान,मोहम्मद आसिम ,नबी रजा सलमानी, याकूब जैदी, बाबू शेख,आतर खान, साहिल खान, फैजान, आशु वेग और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

whatsapp whatsapp